Home स्वास्थ्य कालाअंब में Big एनजीटी कैंप आयोजित, 105 कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच

कालाअंब में Big एनजीटी कैंप आयोजित, 105 कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में आयोजित एनजीटी कैंप में 105 श्रमिकों का जांचा स्वास्थ्य

पुष्कर फार्मा में स्वास्थ्य कैंप किया गया आयोजित

कालाअंब (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से वीरवार को पुष्कर फॉर्मा भंडारीवाला में एनजीटी कैंप का आयोजन किया गया। इस एनजीटी कैंप का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और कामगारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सक डॉ. काम्या गुप्ता ने की।

शिविर के दौरान कुल 105 कर्मचारियों और कामगारों की बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य रोगों की जांच की गई। एनजीटी कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे कर्मचारियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार का लाभ मिला।

Also Read : Himachal: सीबीएसई स्कूलों में 5 साल के लिए अस्थायी शिक्षक भर्ती, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने शिविर में एचआईवी जागरूकता पर जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून चढ़ाने, संक्रमित सीरिंज व सूई के इस्तेमाल और संक्रमित गर्भवती महिला से उसके शिशु में फैल सकता है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि समय रहते पहचान होने पर शिशु को संक्रमण से बचाया जा सकता है।

Also Read : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं और गतिविधियों की नीतियों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

उन्होंने यह भी कहा कि कभी खून चढ़वाने की आवश्यकता पड़े तो यह सुनिश्चित करें कि उसमें एचआईवी और हेपेटाइटिस बी नेगेटिव रिपोर्ट अंकित हो। एनजीटी कैंप के माध्यम से लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों से घृणा नहीं, बल्कि उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।

इस एनजीटी कैंप में डॉ. सौरभ मिन्हास, डॉ. अंजु पुंडीर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्मृति चौहान, नीना कुमारी, अलीशा कुमारी, मधुबाला, अंजू देवी सहित ममता फाउंडेशन से मोहित, नरेश कुमार और राजाराम उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.