Home क्राइम ऊना: खाते में गलती से भेजे गए 5 लाख रुपये लेकर कामगार फरार | Big Scam

ऊना: खाते में गलती से भेजे गए 5 लाख रुपये लेकर कामगार फरार | Big Scam

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना: गलती से कामगार के खाते में डाल दिए 5 लाख

पैसे लेकर कामगार हुआ फरार

ऊना: खाते में गलती से भेजे गए पांच लाख रुपये लेकर कामगार फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद ऊना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पड़ोसी राज्य पंजाब के लुधियाना की एक निजी कंपनी से जुड़ी है, जहां कार्यरत एक कामगार की नीयत राशि मिलने के बाद बदल गई।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना स्थित मेसर्स स्काई फोर्ज स्कैफोल्डिंग कंपनी में कार्यरत प्लांट प्रभारी से मानवीय भूल हो गई। छह अक्तूबर को उन्होंने कंपनी के एक कामगार के बैंक खाते में गलती से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह राशि कंपनी के किसी अन्य खाते में भेजी जानी थी, लेकिन तकनीकी त्रुटि के चलते पैसा कामगार के खाते में चला गया।

Also Read : कांग्रेस सरकार झूठ के नए कीर्तिमान बना रही है: डॉ. राजीव बिंदल

आरोप है कि कामगार को यह जानकारी थी कि खाते में आई रकम गलती से ट्रांसफर हुई है, इसके बावजूद उसने पैसे वापस नहीं किए। उल्टा, सात अक्तूबर को वह बिना सूचना दिए नौकरी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया और घर से भी गायब हो गया।

इस पूरे मामले को लेकर प्लांट प्रभारी अजय साहू ने अदालत के माध्यम से ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने आरोपी अजय निवासी सोहारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद नामजद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऊना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके बैंक लेनदेन सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऊना पुलिस इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.