Home राजनीति नेशनल हेराल्ड मामला: विनय कुमार बोले– सत्य की जीत, मोदी सरकार बेनकाब | Big Update

नेशनल हेराल्ड मामला: विनय कुमार बोले– सत्य की जीत, मोदी सरकार बेनकाब | Big Update

by Dainik Janvarta
0 comment

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार बोले सत्य की जीत हुई, मोदी सरकार हुई बेनक़ाब

शिमला/रेणुका: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नेशनल हेराल्ड मामले में आए हालिया फैसले को सत्य की जीत करार देते हुए कहा है कि इससे मोदी सरकार की बदनीयत और विपक्ष के खिलाफ की गई राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है। शिमला में जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध, दुर्भावनापूर्ण और क्षेत्राधिकार से बाहर पाया है। उन्होंने कहा कि ईडी के पास न तो कोई वैध एफआईआर थी और न ही मनी लॉन्ड्रिंग का कोई ठोस आधार, ऐसे में यह मामला शुरू से ही राजनीतिक द्वेष से प्रेरित था।

यह भी पढ़ें : BJP National Working President: जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी

विनय कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक से मोदी सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन अब यह साजिश देश के सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में लगाए गए सभी आरोप निराधार थे और सम्मान पर हमला करने की भावना से प्रेरित थे, जो आज अदालत के फैसले के साथ धराशायी हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व सत्य, संविधान और हर भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी लोकतंत्र की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार 17 दिसंबर से अपने विधानसभा क्षेत्र के व्यापक दौरे पर निकल रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे चंडीगढ़ से नाहन होते हुए दोपहर बाद रेणुका पहुंचेंगे और स्थानीय बैठक में हिस्सा लेंगे। 18 दिसंबर को रजाणा में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए विज्ञान भवन का उद्घाटन करने के साथ वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 19 दिसंबर को ग्राम पंचायत भवाई में नए पंचायत घर कुठाह, उठाऊ पेयजल योजना तथा कई संपर्क सड़कों का उद्घाटन किया जाएगा।

20 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं, स्वास्थ्य उप केंद्र गेहल डिमैन और महिला मंडल भवन के उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जबकि 21 दिसंबर को रेणुका के पुनरधार में नए पंचायत घर का उद्घाटन करने के बाद विनय कुमार राजगढ़ और सोलन होते हुए शिमला लौटेंगे। इस दौरे के दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेशनल हेराल्ड मामले पर बयान और विधानसभा क्षेत्र का यह दौरा प्रदेश की राजनीति में एक साथ अहम माना जा रहा है, जहां एक ओर उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर विकास और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.