Home आस्था सिरमौर: द्राबिल में चालदा महासु महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने लिया आशीर्वाद

सिरमौर: द्राबिल में चालदा महासु महाराज के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने लिया आशीर्वाद

by Dainik Janvarta
0 comment

द्राबिल में चालदा महासु महाराज के दर्शनों को भारी संख्या में उमड़ा जनसैलाब

नाहन (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रविवार को सपरिवार बोठा महाराज द्राबिल व चालदा महासु महाराज जी के द्राबिल स्थित शिविर में पहुंचकर विधिवत नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस अवसर पर महासू मंदिर समिति द्राबिल के सदस्य व पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि चालदा महासु महाराज लगभग अपराह्न 3 बजे द्राबिल गांव पहुंचे। उनके आगमन पर हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु द्राबिल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चालदा महासु महाराज के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

Also Read : समग्र शिक्षा अभियान: मोगीनंद विद्यालय के 04 विद्यार्थी राज्यस्तरीय कोचिंग के लिए चयनित | Big Achievement

महासू मंदिर समिति द्राबिल तथा आसपास के गांवों की ओर से अतिथियों व श्रद्धालुओं के स्वागत और ठहरने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन की ओर से भी इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। बिजली, पानी और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू बनाए रखा गया है, जिससे चालदा महासु महाराज का यह धार्मिक कार्यक्रम कार्ययोजना के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार चालदा महासु महाराज आज दोपहर बाद द्राबिल से पशमी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे देर रात्रि विराजमान होंगे। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, ओएसडी अतर राणा, पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा तथा महासू मंदिर समिति द्राबिल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.