Home आस्था चालदा महासू महाराज देव यात्रा में मंत्री हर्षवर्धन चौहान हुए शामिल, मीनस में श्रद्धालुओं से की शांति बनाए रखने की अपील

चालदा महासू महाराज देव यात्रा में मंत्री हर्षवर्धन चौहान हुए शामिल, मीनस में श्रद्धालुओं से की शांति बनाए रखने की अपील

by Dainik Janvarta
0 comment

चालदा महासू महाराज देव यात्रा में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने लिया भाग

मीनस में श्रद्धालुओं से की शांति बनाए रखने की अपील

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छतरधारी चालदा महासू महाराज देव यात्रा के हिमाचल प्रदेश में प्रवेश के अवसर पर मीनस पहुंचकर विधिवत भाग लिया। देव आगमन पर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंत्री ने हिमाचल की सीमा मीनस पहुंचने पर श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अनुशासन और शांति के साथ महाराज के दर्शन करें, ताकि परंपरा और व्यवस्था दोनों बनी रहें।

जानकारी के अनुसार चालदा महासू महाराज देव यात्रा के तहत महासू महाराज आज रात्रि द्राबिल पहुंचेंगे, जबकि 14 दिसंबर को वे हिमाचल प्रदेश के पश्मी में विराजमान होंगे। इस अवसर को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इससे पूर्व शिलाई, पश्मी तथा द्राबिल क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather Big Update: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में छाए बादल

देव आगमन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, जलापूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मंत्री ने कहा कि चालदा महासू महाराज देव यात्रा जनआस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें सभी को सहयोग और संयम बनाए रखना चाहिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की सराहना भी की।

इस मौके पर विधायक नाहन अजय सोलंकी, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, महासू महाराज पश्मी मंदिर समिति के बारू राम डिमेदार, महासू महाराज भंडारी रघुवीर सिंह, बजीर दिनेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शिलाई क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने महासू महाराज देव यात्रा के स्वागत में भाग लिया और पारंपरिक श्रद्धा के साथ देव दर्शन किए।

श्रद्धालुओं का कहना है कि चालदा महासू महाराज देव यात्रा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति का संदेश मिलता है। प्रशासन ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.