Himachal Weather: ऊंचाई वाले इलाकों में बदला मौसम का मिजाज
पहाड़ों पर बर्फबारी, शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादलों का डेरा
शिमला : Himachal Weather में शनिवार शाम को बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली और मनाली–लेह मार्ग के बारालाचा व शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। बर्फबारी से कुल्लू-मनाली और लाहौल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को बर्फबारी और किसान-बागवानों को बारिश का लंबे समय से इंतजार था।
Himachal Weather के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मनाली–दारचा सड़क पर 14 और 15 दिसंबर 2025 को रात 9:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे ठंड में इजाफा हुआ।
Also Read : सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अब नशा करने वालों पर ND&PS एक्ट में तीन मामले दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार Himachal Weather के प्रभाव से प्रदेश के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। ताबो, समदो और कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे चला गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -3.5, समदो में -2.4 और ताबो में -6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा—शिमला 10.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 2.6, कल्पा 2.8, धर्मशाला 7.2, ऊना 6.4, नाहन 10.0, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 4.4 और कांगड़ा में 7.4 डिग्री सेल्सियस।
Also Read : पशु पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली का विवरण!
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक Himachal Weather में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 13 और 14 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि 15 से 19 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
इस बीच बिलासपुर में घना और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। Himachal Weather के अनुसार ऊंची और मध्यम पहाड़ियों में अगले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में भी 2–4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
