Home क्राइम कालाअंब के रामपुर जट्टान में कपड़े सुखाने को लेकर मारपीट | fight broke out in Rampur Jattan, case registered

कालाअंब के रामपुर जट्टान में कपड़े सुखाने को लेकर मारपीट | fight broke out in Rampur Jattan, case registered

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब : गली में कपड़े सुखाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा

कालाअंब (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत कालाअंब के गांव रामपुर जट्टान में मारपीट का मामला सामने आया है। कालाअंब पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर जट्टान निवासी प्रकाश चंद (63) पुत्र साधुराम ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाते हुए थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार गली में कपड़े सुखाने को लेकर आरोपी पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मारपीट के दौरान उनकी बेटी कविता देवी की अंगूठी और मंगलसूत्र टूटकर गुम हो गया।

Also Read : हिमाचल प्रदेश पुलिस की समस्त जानकारी यहां उपलब्ध है!

घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 332(C), 324(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कालाअंब बलवंत सिंह कुंवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें : Big Action by Majra Police: जंगल से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.