माजरा पुलिस की कार्रवाई: जंगल से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान कच्ची शराब बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उक्त कार्रवाई वीरवार को की गई, जब पुलिस टीम टोका-नगला के जंगल के पास नहर/पम्प हाउस क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान एक व्यक्ति जंगल की तरफ से अपनी पीठ पर बोरा उठाए IPH पम्प हाउस की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन देखकर वह घबराकर जंगल की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रहलाद, निवासी गांव टोका नगला, डा0 जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर बताया।
ये भी पढ़ें -: सिरमौर पुलिस का Big Action: अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 41 टिप्पर-ट्रैक्टर जब्त
पुलिस ने उसके कब्जे से मिले प्लास्टिक बोरे को खोलकर चैक किया तो उसके अंदर 10 लीटर की कैन में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जंगल क्षेत्र से कच्ची शराब बरामद होने की यह घटना स्थानीय अवैध गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
ये भी पढ़ें -: हिमाचल प्रदेश पुलिस की समस्त जानकारी यहां उपलब्ध है!
बहरहाल, आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगामी जांच जारी है और अवैध शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने की है।
