Home योजनाएं नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क में स्प्रे इंजीनियर की 1400 करोड़ की Big Investment Scheme, 100 एकड़ जमीन की Demand

नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क में स्प्रे इंजीनियर की 1400 करोड़ की Big Investment Scheme, 100 एकड़ जमीन की Demand

by Dainik Janvarta
0 comment

नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क में बड़ी कंपनी का निवेश

100 एकड़ जमीन की मांग

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर औद्योगिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां स्प्रे इंजीनियर कंपनी ने सरकार से 100 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी इथेनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है।

बद्दी में पहले से मशीनरी निर्माण कर रही मैसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड लगभग 1400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क में यह अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें -: नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, योजनाओं और अन्य गतिविधियां!!

उद्योग विभाग के पास पार्क निर्माण के लिए पर्याप्त धन न होने के चलते विभाग ने सरकार को चार विकल्प सुझाए—लोन लेकर निर्माण, जमीन बेचकर, सरकारी फंड उपलब्ध कराकर या फिर पीपीपी मोड पर प्रोजेक्ट तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार भी चाहती है कि नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क प्रोजेक्ट राज्य के नियंत्रण में ही रहे।

सूत्रों के अनुसार, स्प्रे इंजीनियर को आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाई गई तो इसी के माध्यम से पार्क का निर्माण भी संभव होगा। फिलहाल विभाग के पास लगभग 300 एकड़ भूमि मौजूद है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उद्योग विभाग और कंपनी के बीच एमओयू साइन हो चुका है।

ये भी पढ़ें -: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह | No. 1 Big Celebration

उद्योग विभाग की जानकारी के मुताबिक लगभग 150 बीघा जमीन पर तीन अलग-अलग प्लांट विकसित करने की योजना है। इसमें एपीआई यूनिट, इथेनॉल प्लांट और ग्रीन हाइड्रोजन यूनिट शामिल होंगे। साथ ही फार्मा सेक्टर से जुड़ी मशीनरी भी यहीं तैयार की जाएगी।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि कंपनी प्रदेश में इथेनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन उद्योग स्थापित करना चाहती है और उसने नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क में उत्पादन इकाइयां लगाने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में कंपनी को कहां भूमि दी जा सकती है, इस पर विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है।

इस निवेश के बाद नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.