Home खेल हिमाचल के पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का उद्घाटन | 15 टीमें प्रतियोगिता में शामिल

हिमाचल के पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का उद्घाटन | 15 टीमें प्रतियोगिता में शामिल

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का हुआ शुभारंभ

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का भव्य उद्घाटन द स्कॉलर होम के ग्राउंड में किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि छठी भारतीय रिज़र्व बटालियन धौलाकुआँ के डीएसपी प्रवीण कुमार रहे, जबकि द स्कॉलर होम के डॉ. कुलदीप सिंह बतान गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग के अंतर्गत प्रतियोगिता की शुरुआत सीनियर वर्ग में केबी क्लब और यूके रॉयल्स के मुकाबले से की गई। इस महत्वपूर्ण लीग में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिसके चलते पांवटा साहिब में खेल प्रेमियों और खिलाड़‍ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें -: पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता लीग 7 दिसंबर से, विभिन्न राज्यों की टीमें होंगी शामिल

मुख्य अतिथि ने अपने संदेश में खिलाड़‍ियों को नशे से दूर रहने और अपने खेल लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग जैसे आयोजन भविष्य में हिमाचल प्रदेश में खेलों को नई पहचान देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर रग्बी संगठन की ओर से हिमाचल प्रदेश में रग्बी को स्पोर्ट्स कोटा में शामिल करवाने हेतु विशेष आभार युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज, खेल विभाग एवं राज्य सरकार को व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के प्रेजिडेंट डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल सूद और युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ हॉनर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग प्रदेश में रग्बी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.