Table of Contents
सीएम सुक्खू बोले- अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जल्द होगी होम गार्ड भर्ती
शिमला। मुख्यमंत्री सीएम सुक्खू ने शनिवार को शिमला के सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर सीएम सुक्खू ने गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी प्रदेश की सुरक्षा, बचाव और निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें -: पांवटा साहिब: पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की 4 लीटर अवैध शराब, Illegal Liquor के खिलाफ एक और Big Action
मुख्यमंत्री ने बताया कि गृह रक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं ने बीते एक वर्ष में 708 खोज एवं बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इन अभियानों में 448 लोगों की जान बचाई गई, जो विभाग की दक्षता और पेशेवर क्षमता का प्रमाण है। इसके अलावा लगभग दो हजार करोड़ की संपत्ति को नुकसान से बचाया गया।
1,035 स्थलों पर जल स्रोतों का सुधारीकरण
गृह रक्षा विभाग द्वारा एक हजार 35 स्थलों पर जल स्रोतों और जल निकायों का सुधार किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे सराहनीय प्रयास बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
महिलाओं को मिलेगी अग्निशमन विभाग में भूमिका
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है। अग्निशमन विभाग में अब महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, जिसके लिए भर्ती नियमों में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
जल्द होगी होम गार्ड भर्ती
उन्होंने बताया कि प्रदेश में होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ सरकार निरंतर सकारात्मक बदलाव कर रही है।
ये भी पढ़ें -: हिमाचल प्रदेश योजना विभाग की कार्यप्रणाली एवं योजनाएं
