Home क्राइम पांवटा साहिब: पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की 4 लीटर अवैध शराब, Illegal Liquor के खिलाफ एक और Big Action

पांवटा साहिब: पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की 4 लीटर अवैध शराब, Illegal Liquor के खिलाफ एक और Big Action

by Dainik Janvarta
0 comment

भुंगरनी चौक के पास छापेमारी, आरोपी अवैध शराब लाते हुए पकड़ा गया

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला की टीम भुंगरनी चौक के पास गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब प्लास्टिक बोरी में लेकर निहालगढ़ से भुंगरनी चौक की ओर आ रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध व्यक्ति अमरजीत सिंह निवासी निहालगढ़ को रोककर तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 04 लीटर अवैध शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें -: पांवटा साहिब में खेलो इंडिया अस्मिता लीग 7 दिसंबर से, विभिन्न राज्यों की टीमें होंगी शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अवैध तरीके से शराब ला रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सिरमौर पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि जिले में अवैध शराब व नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़ें -: हिमाचल प्रदेश पुलिस की समस्त जानकारी यहां उपलब्ध है!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.