पांवटा साहिब में होगी खेलो इंडिया अस्मिता लीग, तैयारियां पूरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रगबी संगठन हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में खेलो इंडिया अस्मिता लीग 7 दिसंबर को पोंटा साहिब के द स्कॉलर होम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एसपी बटालियन प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि द स्कॉलर होम के फिजिकल विभाग के एचओडी डॉ. कुलदीप सिंह बतान विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई की निदेशक नसीमा बेगम और अतिथि के रूप में द स्कॉलर होम की डायरेक्टर गुरमीत कौर नारंग शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-18 और सीनियर गर्ल्स वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें -: आम जनता के लिए सबसे लाभदायक और नंबर 01 बैंक योजनाएं: किस Investment से मिलता है More Benefit?
स्टेट टेक्निकल कमेटी के सदस्य व सिरमौर एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार और टेक्निकल कमेटी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी रगबी संगठन द्वारा की गई है।
यह भी पढ़ें -: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाएं एवं परियोजनाएं
प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह ओपनिंग के बाद होगा। पांवटा साहिब में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग से महिला रगबी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
