Table of Contents
सिरमौर पुलिस की शराब माफिया और सटोरियों पर सख्त कार्रवाई
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में शराब माफिया और सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पुलिस थाना संगड़ाह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुन्दर-घाट में एक चाय की दुकान के बाहर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा।
ये भी पढ़ें -: यमुनानगर से गिरफ्तार हुआ उद्घोषित अपराधी, सिरमौर पुलिस की Big Success
पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे इन चारों आरोपियों को काबू किया और उनके कब्जे से कुल 1580 रुपये नकद और ताश की एक डिब्बी बरामद की।
पकड़े गए आरोपी
रघुवीर निवासी गांव व डा॰ सैन्ज, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर
विक्रम निवासी गांव व डा॰ सैन्ज, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर
प्रदीप निवासी गांव व डा॰ सैन्ज, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर
संजय निवासी गांव व डा॰ सैन्ज, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर
चारों आरोपी मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभियोग पंजीकृत कर आगे की जांच जारी है।
अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती रहेगी जारी
सिरमौर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराब माफिया, सटोरियों और अन्य अवैध कारोबारी तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
