सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उद्घोषित अपराधी साजिद अली यमुनानगर से गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई विशेष पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। 03 दिसंबर को टीम ने उद्घोषित अपराधी साजिद अली पुत्र रैस अली, निवासी मकान नंबर 921/3 हरवंश भिरा, नज़दीक गुरुद्वारा, थाना फरकपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, साजिद अली के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग संख्या 35/15, दिनांक 19.07.2015 के तहत मामला दर्ज था। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 34 सहित Wild Life Act की धारा 38-J एवं 51 के अंतर्गत गंभीर आरोप लगाए गए थे।
Also Read -: नाहन पुलिस ने बिल्लीवाला रोड पर पकड़ी 12 बोतल देशी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार | Big Action Against Illegal Liquor
मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते माननीय अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया गया था।
सिरमौर पुलिस की विशेष टीम ने लगातार निगरानी, खुफिया जानकारी और ट्रैकिंग के आधार पर उसकी लोकेशन यमुनानगर में चिन्हित की और सफलतापूर्वक उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज़ी से जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
