Home क्राइम नाहन पुलिस ने बिल्लीवाला रोड पर पकड़ी 12 बोतल देशी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार | Big Action Against Illegal Liquor

नाहन पुलिस ने बिल्लीवाला रोड पर पकड़ी 12 बोतल देशी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार | Big Action Against Illegal Liquor

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन पुलिस ने बिल्लीवाला रोड पर पकड़ी देशी शराब की खेप, आरोपी गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर), 03 दिसम्बर 2025। थाना सदर नाहन पुलिस की टीम गश्त के दौरान बिल्लीवाला रोड पहुंची, जहां पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। बिल्लीवाला रोड मोड़ पर पगडंडी रास्ते से एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा कंधे पर उठाए हुए जा रहा था, लेकिन पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। इस हरकत से पुलिस को शक हुआ और तुरंत उसे रोक लिया गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान काबल कुमार, निवासी गांव ओलीवाला, कोटडी, डा० व तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर कट्टे की तलाशी ली तो उसके अंदर से एक पेटी देशी शराब संतरा नंबर–1 बरामद हुई, जिसमें कुल 12 कांच की बोतलें (FOR SALE HIMACHAL PRADESH ONLY) शामिल थीं। पुलिस ने मौके पर ही शराब की यह अवैध खेप कब्जे में ले ली।

ये भी पढ़ें -: पांवटा साहिब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 नशीली गोलियां और 4.56 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस पर पुलिस ने काबल कुमार के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और इसी के तहत गश्त के दौरान यह सफलता मिली है। पुलिस आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.