Table of Contents
SBI SO Recruitment 2025: धन प्रबंधन विभाग में 996 पदों पर बड़ी भर्ती
वेतन 45 लाख तक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वर्ष 2025 के लिए SBI SO Recruitment 2025 के तहत स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) की विशाल भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती wealth management विभाग के लिए निकाली गई है, जिसमें उपाध्यक्ष (VP Wealth), सहायक उपाध्यक्ष (AVP Wealth) और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव (CRE) जैसे उच्च वेतन वाले पद शामिल हैं। इस बार कुल 996 पदों पर भर्ती होनी है और वेतन पैकेज 4 लाख से 45 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है। आवेदन प्रक्रिया 02 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन चलेगी।
मुख्य बातें: SBI SO Recruitment 2025
भर्ती बोर्ड: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पदों के नाम: VP Wealth (SRM), AVP Wealth (RM), Customer Relationship Executive
कुल रिक्तियां: 996
वेतनमान (CTC): ₹4 लाख – ₹45 लाख वार्षिक
नौकरी स्थान: पूरे भारत में सर्कल के अनुसार
आवेदन मोड: ऑनलाइन
अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2025
SBI SO Recruitment 2025 पदों का विवरण
VP Wealth (SRM)
506
AVP Wealth (RM)
206
Customer Relationship Executive (CRE)
284
SBI SO Recruitment 2025 के लिए योग्यता
शैक्षणिक योग्यता
सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य।
CRE पद के लिए दो-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।
अनुभव (01.05.2025 तक)
VP Wealth (SRM): 6 वर्ष का अनुभव (सेल्स/मार्केटिंग/वेल्थ मैनेजमेंट)
AVP Wealth (RM): 3 वर्ष का अनुभव
CRE: फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं
आयु सीमा
VP Wealth: 26–42 वर्ष
AVP Wealth: 23–35 वर्ष
CRE: 20–35 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट।
SBI SO Recruitment 2025 वेतन और लाभ
VP Wealth (SRM): ₹30 लाख – ₹45 लाख वार्षिक
AVP Wealth (RM): ₹20 लाख – ₹30 लाख वार्षिक
CRE: ₹4 लाख – ₹6 लाख वार्षिक
अतिरिक्त लाभ
परफॉर्मेंस लिंक्ड पे
मोबाइल व कन्वेयंस भत्ता
मेडिकल सुविधा
वर्ष में 30 दिन की छुट्टी
5 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट (परफॉर्मेंस के आधार पर नवीनीकरण)
चयन प्रक्रिया
SBI SO Recruitment 2025 के तहत भर्ती बिना लिखित परीक्षा के होगी।
स्टेज 1: शॉर्टलिस्टिंग
बैंक योग्यता, अनुभव और प्रोफ़ाइल के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
स्टेज 2: इंटरव्यू (100 अंक)
इंटरव्यू के अंक ही अंतिम मेरिट तय करेंगे।
SBI SO Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
पात्रता चेक करें।
फोटो, सिग्नेचर, रिज़्यूमे और दस्तावेज स्कैन करें।
SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर “New Registration” पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी: 02 दिसंबर 2025
आवेदन शुरू: 02 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2025
फीस भुगतान अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2025
आवेदन शुल्क
जनरल/OBC/EWS: ₹750
SC/ST/PwBD: शुल्क मुक्त
पेमेन्ट मोड: ऑनलाइन
ये भी पढ़ें -: भारतीय डाकघर की High Beneficial & No. 1 डिपाजिट Schemes कौन-सी? जानें ताज़ा ब्याज दरें और करें निवेश
ये भी पढ़ें -: किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं और कृषि से जुड़ी जानकारी
