Home राज्यहिमाचल प्रदेश सिरमौर में 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी गेहूं खरीद, सरकार ने जारी किया MSP 2,585 रूपये प्रति क्विंटल

सिरमौर में 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी गेहूं खरीद, सरकार ने जारी किया MSP 2,585 रूपये प्रति क्विंटल

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला सिरमौर में गेहूं खरीद शुरू

किसानों से अपील – सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रों पर ही बेचें फसल

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में वर्ष 2026 के लिए सरकार द्वारा गेहूं खरीद कार्य 01 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी दी है। जिला में गेहूं खरीद के लिए दो स्थान—धान खरीद केंद्र धौलाकुआँ और APMC मार्केट यार्ड पांवटा साहिब—को चिन्हित किया गया है। यहां सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (2,585 रूपये प्रति क्विंटल) पर गेहूं खरीदा जाएगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रूपये प्रति क्विंटल अधिक है।

ये भी पढ़ें -: किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं और कृषि से जुड़ी जानकारी

उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित खरीद केंद्रों पर ही अपनी फसल बेचें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ उठाया जाए।

ये भी पढ़ें -: एलप्स कम्युनिकेशन ने नाहन स्कूल को दिए तीन आधुनिक कंप्यूटर, छात्रों की तकनीकी शिक्षा को मिला संबल

इसके अतिरिक्त, अधिक जानकारी के लिए किसान जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रण कक्ष, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222558 और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सिरमौर कार्यालय के समान नंबर 01702-222258 पर संपर्क कर सकते हैं।

उपायुक्त ने जिला के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.