Home शिक्षा अलप्स कम्युनिकेशन ने नाहन स्कूल को दिए तीन आधुनिक कंप्यूटर, छात्रों की तकनीकी शिक्षा को मिला संबल

अलप्स कम्युनिकेशन ने नाहन स्कूल को दिए तीन आधुनिक कंप्यूटर, छात्रों की तकनीकी शिक्षा को मिला संबल

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब के दवा उद्योग अलप्स कम्युनिकेशन ने राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नाहन को तीन कंप्यूटर भेंट किए।

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित दवा उद्योग अलप्स कम्युनिकेशन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र), नाहन को तीन आधुनिक कंप्यूटर सेट भेंट किए। उद्योग के संचालक एवं समाजसेवी संजय सिंगला ने बताया कि विद्यालय में आईटी विषय का अध्ययन कर रहे 106 छात्रों के प्रायोगिक ज्ञान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह योगदान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संसाधनों का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। विद्यालय में कंप्यूटर की कमी को देखते हुए कंपनी ने इन्हें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक की समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें -: कोटड़ी व्यास स्कूल में नवरंग-3 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, नवाजे गए मेधावी छात्र

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने उद्यमी संजय सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि आईटी लैब को मजबूत बनाने में इन कंप्यूटर सेटों का विशेष योगदान रहेगा।

इस अवसर पर आईटी विषय के शिक्षक दीपक कुमार और निकिता ठाकुर भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.