Home शिक्षा कोटड़ी व्यास स्कूल में नवरंग-3 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, नवाजे गए मेधावी छात्र

कोटड़ी व्यास स्कूल में नवरंग-3 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, नवाजे गए मेधावी छात्र

by Dainik Janvarta
0 comment

कोटड़ी व्यास स्कूल में नवरंग-3 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

पांवटा साहिब (सिरमौर) – शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में मंगलवार को नवरंग-3 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य ओम प्रकाश, सेवानिवृत प्रधानाचार्य अजय शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन शशि गुप्ता ने करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर और एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

विशेष अतिथियों की चमक से सजा समारोह

समारोह में स्पेशल गेस्ट के रूप में पंजाबी गायक राज़ गुरु, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी व फिजियोथेरेपिस्ट योगा लक्ष्मी शर्मा और बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा से इंटरनेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी अंजलि ठाकुर मौजूद रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वागत गीत, जूनियर गर्ल्स भांगड़ा, लड़कों की नशा विरोधी नाटिका, प्राथमिक पाठशाला का नृत्य, रिदमिक योगा शो, गिद्धा और नाटी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

शैक्षणिक व खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए—
अकादमिक अवार्ड
अटेंडेंस अवार्ड
स्कूल एक्टिविटी अवार्ड
हाउस कंपटीशन अवार्ड
स्टेट व नेशनल लेवल स्पोर्ट्स अवार्ड
बेस्ट स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर – पारिश
बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल्स ऑफ द ईयर – महक
बोर्ड मेरिटोरियस अवार्ड
बोर्ड परीक्षा में वैशाली चौधरी (96.5%) और करण (93.6%) ने शानदार प्रदर्शन कर मेरिट अवार्ड प्राप्त किया। वहीं, पारिश और महक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के ख़िताब से नवाजे गए।

फेमस पंजाबी सिंगर राज गुरु ने अपने गीतों से पूरे माहौल को संगीतमय कर दिया।

अतिथियों ने की कोटड़ी व्यास स्कूल की सराहना

मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कोटड़ी व्यास स्कूल अब किसी भी नामी स्कूल से कम नहीं हैं। इस स्कूल ने हिमाचल प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। अकादमिक से लेकर स्पोर्ट्स तक बच्चों के प्रदर्शन ने जिला सिरमौर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें -: सर्दी में बच्चों की देखभाल: ठंड में बच्चों को स्वस्थ रखने के 07 Big Effective उपाय

स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी लक्ष्मी शर्मा और अंजलि ठाकुर ने बच्चों को खेलों के साथ शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित

समारोह में समाजसेवी सुखविंदर, लकी, अनिल मुगला वाला, करतारपुर के कपिल वर्मा, हर्ष सहित उर्मिल, ओमप्रकाश, राकेश, बलदेव, ज्योति, किरण कपूर, लता, किरण चौहान, एच.टी. आदरीश अहमद, धर्मेंद्र चौधरी, सुमन, मीरा, मुल्क राज, राज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें -: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के विवरण और अन्य जानकारी के लिए विजिट करें.

नवरंग-3 वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ने कोटडी व्यास स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों को उजागर करते हुए एक यादगार आयोजन के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.