Table of Contents
हिमाचल में पुरुषों में अधिक एचआईवी संक्रमण
राज्य में कुल 6,490 सक्रिय मामले
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में एचआईवी संक्रमण का ग्राफ पुरुषों में महिलाओं की तुलना में काफी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 6,490 लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं, जिनमें सबसे अधिक 1,722 मामले जिला कांगड़ा से सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें -: चिट्टा तस्करों की सूचना पर 10 लाख तक इनाम, धर्मशाला वॉकथॉन में सीएम सुक्खू की Big Annoucement
आंकड़े बताते हैं कि 31 से 45 वर्ष आयु वर्ग में संक्रमण की दर सबसे अधिक है, जो कुल एचआईवी मामलों का करीब 48.7% हिस्सा है।
पहला एचआईवी मामला 1990 के दशक में आया था
हिमाचल में पहला एचआईवी संक्रमण मामला 1990 के दशक में हमीरपुर जिले में दर्ज हुआ था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहा है, लेकिन जांच की कम संख्या के कारण वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पा रही। विभाग अब जांच बढ़ाने और व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने की तैयारी कर रहा है।
सूई से नशे की बढ़ती आदत बनी बड़ी वजह
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में सूई से नशा (Injecting Drug Use) करने की बढ़ती प्रवृत्ति भी एचआईवी, हेपेटाइटिस-B और हेपेटाइटिस-C के मामलों में वृद्धि का कारण बन रही है। एक ही सूई का कई लोगों द्वारा उपयोग संक्रमण तेजी से फैलने की बड़ी वजह बन रहा है।
