हिमाचल: चूड़धार यात्रा पर 01 दिसंबर से अप्रैल तक रहेगा प्रतिबंध
उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
शिमला। हिमाचल प्रशासन ने चूड़धार यात्रा प्रतिबंध को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आगामी 1 दिसंबर से अप्रैल माह तक चूड़धार यात्रा पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि में चूड़धार की ओर जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनहित को देखते हुए कपाट बंद होने के साथ ही यह चूड़धार यात्रा प्रतिबंध लागू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -: Una Crime News: नंगल में बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के कान से सोने की बाली छीनी | Spot Snatching
उन्होंने कहा कि सर्दियों में चूड़धार क्षेत्र में भारी बर्फबारी, शून्य से नीचे तापमान और फिसलन भरे रास्तों के चलते यात्रा मार्ग बेहद खतरनाक हो जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 1 दिसंबर से अप्रैल तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस मौसम में दुर्घटनाओं और फंस जाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए प्रशासन ने समय रहते यह सख्त कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें -: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाएं एवं परियोजनाएं
एसडीएम ने साफ कहा कि चूड़धार यात्रा प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई व्यक्ति यात्रा करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मंदिर के कपाट पुनः खुलने तक चूड़धार यात्रा करने से परहेज़ करें।
