राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह वीरवार को आयोजित किया गया।
समारोह में कालाअंब के व्यवसायी आशु भाटिआ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस बीच विद्यालय के मुख्याध्यापक मामराज चौधरी ने विद्यालय की उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने नाटी, नृत्य, नाट्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने होनहार छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें अक्स, आदित्य, आंचल, शानू, आदर्श, हर्षित, शिवानी, प्रीति, मीना और वंशिका शामिल रहे। बेस्ट हाउस का ख़िताब आजाद हाउस को मिला। वहीं, मुख्यातिथि ने 51000 रूपये की राशि स्कूल को भेंट की। उनके अलावा अन्य अतिथियों ने भी यथाशक्ति सहयोग राशि स्कूल को दी।
यह भी पढ़ें : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, Brilliant Students किए सम्मानित
इस अवसर पर अनीता चाँद, राजीव वर्मा, जेडी खान, उप-निदेशक शिक्षा हिमेन्द्र बाली, राजकुमार, सेवा राम, उपेंद्र, शारीरिक शिक्षक तारा चंद, प्रधान रजनी, उप प्रधान राम कुमार, जिला परिषद सदस्य निर्मला, प्रधानाचार्य बनकला प्रीती कश्यप सहित अन्य अध्यापक और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
