एचडीएफसी बैंक कालाअंब शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर
35 यूनिट रक्त किया गया एकत्र
नाहन (सिरमौर)। एचडीएफसी बैंक कालाअंब शाखा की ओर से वीरवार को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय उद्योगों में कार्यरत कामगारों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे आगे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान ब्लड बैंक नाहन की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ. अभय ठाकुर, स्टाफ स्वाति, अमृत, तकनिशियन तनु ने रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया और दाताओं को चिकित्सा संबंधित जानकारी भी प्रदान की।
ये भी पढ़ें : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, Brilliant Students किए सम्मानित
बैंक प्रबंधक गौरव ने बताया कि रक्तदान एक महत्ती सेवा है और इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित में किए गए ऐसे कार्य लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्थानीय लोगों में संजय कुमार, मोहित, अरुण और आशीष ने भी बैंक की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता बढ़ती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
इस मौके पर कलस्टर हैड अमृतपाल, आदिल खान और साहिल गुप्ता भी मौजूद रहे।
