राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
मेधावी छात्र किए गए सम्मानित
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में कालाअंब के उद्यमी सुखदेव सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य अनीता ने इस अवसर पर वार्षिक उपलब्धियों व शैक्षणिक प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। समूह गान, एकल गायन, नृत्य, नाट्य और लघु नाटिका जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों से खूब सराहना प्राप्त की।
ये भी पढ़ें : कालाअंब में नशे के खिलाफ 14 टीमों ने खेला कबड्डी टूर्नामेंट, साईं पानीपत टीम बनी First Winner
मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब शोहराब अंसारी और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का सम्मान रीटा देवी को मिला। इसके अलावा करिश्मा, तमन्ना, राजकुमार, केशव, निशा, आंचल, नीरज, पिंकी, पूर्ति त्रिपाठी, कृष्टि, लक्ष्मी, सोनम, पायल, दीपक, शबनम, प्रिया, नक्श, चांदनी, मनोज, शीबा, सपना, जिज्ञासा, राधिका, खुशी, युवराज, शिवानी और अलका को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक नवनीत कौर, पूर्व एसएमसी प्रधान दर्शन लाल, शिक्षक मस्तराम, कौशल्या देवी, अभिभावकों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और अगले वर्ष भी इसी उत्साह के साथ आयोजन करने का संकल्प लिया।
