Home राजनीति सत्र शुरू होते ही विपक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों से भटक जाता है : संजय अवस्थी

सत्र शुरू होते ही विपक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों से भटक जाता है : संजय अवस्थी

by Dainik Janvarta
0 comment

सत्र शुरू होते ही विपक्ष मुद्दों से भटक जाता है : अवस्थी

धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल विधानसभा में पंचायत चुनाव न करवाने के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा नियम-67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर भोजनावकाश के बाद चर्चा जारी रही। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सरकार का लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन हर बार सत्र शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य महत्वपूर्ण मुद्दों से भटक जाते हैं।

अवस्थी ने कहा कि सदन में विधायकों द्वारा लगाए गए प्रश्नों पर चर्चा होनी थी, मगर विपक्ष ने फिर से पंचायत चुनाव को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। जबकि यह पूरी तरह सरकार के कार्यक्षेत्र में आता है कि देश, काल और परिस्थितियों के अनुसार फैसले लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा अधिनियम लागू है और इसके वैधानिक प्रावधानों को विपक्ष भी जानता है, फिर भी ऐसे प्रस्ताव लाकर राजनीति की जा रही है। आपदा पूरे प्रदेश में आई है, ऐसे में पंचायत चुनाव का मुद्दा उठाना उचित नहीं।

अवस्थी ने कहा कि विपक्ष जिस सांविधानिक संकट की बात कर रहा है, उसका आधार ही कमजोर है। जब प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त हुई थी, तब असली सांविधानिक संकट वही लोग लेकर आए थे।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के समय पंचायत चुनाव शुरू हुए थे और नरसिम्हा राव की सरकार में 73वां संविधान संशोधन लाया गया था। कांग्रेस ने हमेशा से पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने का काम किया है।

ये भी पढ़ें : Himachal Winter Session: चुनाव टालने पर भाजपा का हंगामा, रणधीर शर्मा का सरकार पर निशाना | Big Political Update

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.