Home राजनीति Himachal Winter Session: चुनाव टालने पर भाजपा का हंगामा, रणधीर शर्मा का सरकार पर हमला | Big Political Update

Himachal Winter Session: चुनाव टालने पर भाजपा का हंगामा, रणधीर शर्मा का सरकार पर हमला | Big Political Update

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Winter Session: रणधीर शर्मा बोले— स्कूल खुलें तो वोट क्यों नहीं?

चुनाव टालने पर भड़की विपक्ष

धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन भाजपा ने नियम-67 के तहत काम रोको प्रस्ताव लाकर पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव टालने के सरकार के निर्णय को लेकर कड़ा विरोध जताया।

विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग के बीच टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है और चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालकर लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट हो रही है। उन्होंने कहा कि जब स्कूल-आंगनबाड़ी खुले हैं तो अभिभावक वोट डालने क्यों नहीं आ सकते?

ये भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की Big Anauncement: अग्निकांड प्रभावित को मिलेगी 8-8 लाख रुपये की मदद

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुनर्गठन के नाम पर मनमाने फैसले कर रही है और डिजास्टर एक्ट सिर्फ बहाना है। भाजपा ने कहा कि चुनाव आयोग को राजभवन पहुंचना पड़ा, जो सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।

उधर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि समय पर चुनाव न होने से पंचायतों का विकास प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले नई पंचायतों की बात करती रही और अब पुनर्गठन के नाम पर भ्रम पैदा कर रही है।

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election Commission की समस्त जानकारी व विवरण!

सदन में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चला और विधायकों को जवाब लिखित में दिए गए। भाजपा विधायक हंसराज सदन से अनुपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.