राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला का वार्षिक परितोषिक समारोह धूमधाम से संपन्न
मुख्यातिथि सुरजीत सिंह मेहता ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में वार्षिक परितोषिक समारोह बुधवार को बड़ी धूमधाम और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज मोगीनंद के प्लांट प्रमुख सुरजीत सिंह मेहता ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर रुचिरा पेपर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विपिन गुप्ता और प्रवीण कुमार सैनी उपस्थित रहे।
वार्षिक परितोषिक समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election Commission की समस्त जानकारी व विवरण!
संगम प्रारम्भिक पाठशाला के नन्हे बच्चों ने मधुर समूहगान प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने समूह गान, एकल गीत, नृत्य, नाट्य और सामाजिक मुद्दों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। नशा-निषेध पर आधारित मंचन ने उपस्थित अभिभावकों को गहराई से प्रभावित किया।
मुख्यातिथि सुरजीत सिंह मेहता ने वार्षिक परितोषिक समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया।
ईशा और राजा को बेस्ट एनएसएस वॉलंटियर घोषित किया गया।
पायल को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और आदित्य को सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब प्रदान किया गया।
व्हाइट हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस चुना गया।
यह भी पढ़ें : कबड्डी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला कबड्डी टीम की Amazing Victory | हिमाचल की 2 महिला खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
विभिन्न विषयों, खेल और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में रिहान, स्नेहा, अंतरा, अक्षय, शिवम्, हर्ष, कशिश, आदित्य, इशिता, लवीशा, दिव्यांशी, नेहा, सृष्टि, मयंक, अनीश, शिवांशु, नितिन, ऋषित, अभय, अभिनव, नैतिक, आयुष, दीपाली, लविश, कृतिका, इशिका समेत अनेक छात्रों के नाम शामिल रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान संदीपक तोमर, राकेश कुमार, वाणिज्य प्रवक्ता सत्यपाल, अभिभावक और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वार्षिक परितोषिक समारोह के सफल आयोजन की सभी ने सराहना की।
