Table of Contents
हिमाचल: हमीरपुर के सेर मौहीं गांव में खेतों में मृत मिली महिला
हाथ-पैर टेप से बंधे; पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के सेर मौहीं गांव में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घर से लगभग 100 मीटर दूर खेतों में 62 वर्षीय महिला का शव मुंह के बल पाया गया, जबकि उसके हाथ और पैर टेप से बंधे हुए थे। घटनास्थल पर उल्टी मिलने से जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान शकुंतला देवी (62), पत्नी सीताराम, निवासी गांव सेर, तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है।
फोन पर बताया कीटनाशक पीने की बात
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4 बजे महिला घर से बाहर चली गई थी। शाम 7 बजे के करीब उसने अपने पति को फोन करके कीटनाशक पीने की बात कही, लेकिन पति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
यह भी पढ़ें : पांवटा साहिब पुलिस की Big Success: गैंगस्टर हमजा की निशानदेही पर 01 और कट्टा बरामद, साथी विक्की भी Arrested
अगली सुबह जब पति खेतों में काम करने गया तो उसने पत्नी को खेत में मृत अवस्था में पाया।
परिजनों के अनुसार महिला साधारण स्वभाव की थी और पहले भी बिना बताए घर से चली जाती थी।
क्या खुद बांधे थे हाथ-पैर?
पुलिस का मानना है कि कीटनाशक पीने के बाद छटपटाने के डर से महिला ने संभवतः अपने हाथ-पैर टेप से बांध लिए हों, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कोई व्यक्ति अपने हाथ पीछे से खुद कैसे बांध सकता है, इसलिए मामला संदेह से भरा हुआ है।
पुलिस जांच जारी
एएसपी राजेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है, लेकिन हत्या या आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
