Table of Contents
पांवटा साहिब हमला: देवीनगर क्षेत्र में हुए हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
घर से देसी पिस्टल व जिंदा राउंड बरामद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब हमला में देवीनगर क्षेत्र में 12 नवंबर की शाम शनि मंदिर, बर्फ फैक्ट्री के समीप हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पांवटा साहिब हमला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हमजा को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता सौरभ कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी देवींनगर वार्ड-10 की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 225/25, धारा 115(2), 126(2), 3(5), 351(2) BNS के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।
कैसे हुआ था हमला
शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 नवंबर 2025 की शाम लगभग 7:20 बजे वह अपने साथियों नवीन और मनीष के साथ शनि मंदिर के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी हमजा पुत्र मोहम्मद जावेद निवासी सहारनपुर, अपने साथी सतबीर के साथ मौके पर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर दोनों ने सौरभ पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है कि हमजा ने कट्टा से दो बार फायर करने की कोशिश की, लेकिन हथियार चल नहीं पाया। इसके बाद हमजा और सतबीर ने ईंट से हमला किया तथा कड़ाही में गर्म तेल फेंककर सौरभ का हाथ जला दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
गुप्त सूचना पर 22 नवंबर को गिरफ्तारी
प्रभारी थाना पांवटा साहिब की अगुवाई में पुलिस टीम ने लगातार दबिशें दीं। गुप्त सूचना पर 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी हमजा को सहसपुर के एक रिहायशी मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। पांवटा साहिब हमला मामले में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हमजा ने खुलासा किया कि उसने अपनी देसी पिस्टल विकास उर्फ विक्की पुत्र अनील निवासी अमरकोट को दे रखी है।
विक्की के घर से देसी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद
जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने 23 नवंबर 2025 को मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में अमरकोट स्थित विक्की के घर दबिश दी। हालांकि विक्की पहले ही फरार हो चुका था, लेकिन कमरे की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, दो मैग्जीन और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है, खासकर बॉर्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही है।
आरोपी पर कई राज्यों में केस
एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि देवींनगर हमले का मुख्य आरोपी हमजा पहले भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में कई मामलों में वांछित रहा है। वह लोगों को धमकाने, रंगदारी लेने और चोरी की वारदातों में शामिल रहता है तथा खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताता है।
ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: आज का राशिफल मेष से मीन तक, जानें किसको मिलेगी Big Success और कौन होगा निराश
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के कार्य, शिकायतों का निपटारा और अपराध से सम्बंधित जानकारी!
मामले में अटेंप्ट टू मर्डर सहित गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। एसपी ने कहा कि हमजा से पूछताछ जारी है और पांवटा साहिब हमले के अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
