शहीद पायलट नमांश स्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
चचेरे भाई निशांत ने दी मुखाग्नि
धर्मशाला, 23 नवंबर: तेजस क्रैश में शहीद हुए शहीद पायलट नमांश स्याल का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पटियालकर पहुंचा। पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व की मिश्रित भावना दिखाई दी। हजारों लोगों ने नम आँखों से अपने वीर सपूत शहीद पायलट नमांश स्याल को अंतिम विदाई दी। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और मुखाग्नि उनके चचेरे भाई निशांत ने दी।
पार्थिव शरीर के गांव पहुँचते ही वातावरण “नमांश अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि, सेना एवं वायुसेना के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : पायलट नमन स्याल शहीद: 01 तेजस फाइटर जेट Crash, Big Shocked News | हिमाचल में शोक
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, पर्यटन निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली, परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, देहरा के एसपी मयंक चौधरी, एसडीएम मनीष शर्मा, पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक अरुण मेहरा सहित भारतीय सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद पायलट नमांश स्याल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Also Read : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाएं एवं परियोजनाएं
गगल हवाई अड्डे पर भी मंत्री यादविंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पर्यटन निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली, परिवहन निगम उपाध्यक्ष अजय वर्मा तथा उपायुक्त हेमराज बैरवा मौजूद रहे। सभी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद पायलट नमांश स्याल का बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि शहीद पायलट नमांश स्याल ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
