Home राज्यहिमाचल प्रदेश डिजास्टर एक्ट लागू: आपदा कार्य के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव – CM सुक्खू

डिजास्टर एक्ट लागू: आपदा कार्य के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव – CM सुक्खू

by Dainik Janvarta
0 comment

डिजास्टर एक्ट लागू, आपदा कार्य पूरे होने के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव : सुक्खू

ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को ऊना में स्पष्ट किया कि प्रदेश में फिलहाल डिजास्टर एक्ट लागू होने के कारण पंचायत चुनाव तुरंत संभव नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा राहत और पुनर्वास का कार्य प्राथमिकता है, इसलिए पंचायत चुनाव आपदा प्रबंधन गतिविधियों के पूरा होने के बाद ही होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया कानून के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। सरकार और निर्वाचन आयोग अपने-अपने दायित्वों का पालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया चुनाव सामग्री वितरण कार्यक्रम, 24 नवंबर से शुरू | Big Political Update

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊना में हाल ही में हुई घटनाओं पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लेने की बात कही और कहा कि आने वाले दिनों में ऊना जिले में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सरकार

सरकार ने संकेत दिए कि पंचायत चुनाव से पहले पंचायतों के पुनर्गठन व पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया अधूरी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्गठन पर लगाई गई रोक के खिलाफ सरकार हाईकोर्ट जाएगी।

ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election Commission की समस्त जानकारी व विवरण!

पंचायती राज सचिव सी. पालरासु ने बताया कि करीब 30 पंचायतों के पुनर्गठन के प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई पंचायतों में आबादी, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार संशोधन आवश्यक हैं।

सरकार का तर्क है कि सीमांकन प्रक्रिया अधूरी होने से पंचायत चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए सरकार हाईकोर्ट से पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मांगेगी। अगर निर्वाचन आयोग अनुमति नहीं देता है तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.