Home राजनीति हिमाचल पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया चुनाव सामग्री वितरण कार्यक्रम, 24 नवंबर से शुरू | Big Political Update

हिमाचल पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग ने तय किया चुनाव सामग्री वितरण कार्यक्रम, 24 नवंबर से शुरू | Big Political Update

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल पंचायत चुनाव: गतिरोध के बीच आगे बढ़ा राज्य निर्वाचन आयोग

सोमवार से चुनाव सामग्री का वितरण शुरू

शिमला : हिमाचल पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चुनाव सामग्री के वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि 24 नवंबर से बैलेट पेपर, रसीद बुक, सिंबल पोस्टर और पेपर सील सहित आवश्यक सामग्री का वितरण शुरू होगा। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सुबह 10 बजे कच्चीघाटी स्थित मुद्रण एवं लेखन विभाग कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : कालाअंब–मोगीनंद एनएच-07 की मरम्मत शुरू: 69 लाख से सुधारी जा रही खस्ताहाल सड़क | Big Relief

जिलों के लिए सामग्री वितरण का कार्यक्रम
24 नवंबर : किन्नौर, लाहौल-स्पीति, केलांग और कुल्लू
25 नवंबर : सिरमौर और ऊना
26 नवंबर : शिमला
27 नवंबर : कांगड़ा
28 नवंबर : मंडी
29 नवंबर : सोलन और चंबा
1 दिसंबर : बिलासपुर और हमीरपुर

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि हिमाचल पंचायत चुनाव के लिए करीब 55 लाख 20 हजार वोटर मतदान करेंगे। इसके मद्देनजर आयोग पांच पदों के लिए सभी क्षेत्रों को बैलेट पेपर और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएगा। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) विकास खंड स्तर पर सामग्री का वितरण सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election Commission की समस्त जानकारी व विवरण!

चुनाव प्रक्रिया के बीच बने गतिरोध के बावजूद आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए यह कार्यक्रम तय किया है, ताकि निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.