Home खेल कोटड़ी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब: 54 विद्यार्थी स्टेट और 16 नेशनल लेवल पर चयनित | Big Achievment

कोटड़ी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब: 54 विद्यार्थी स्टेट और 16 नेशनल लेवल पर चयनित | Big Achievment

by Dainik Janvarta
0 comment

कोटड़ी व्यास स्कूल बना स्पोर्ट्स हब, 54 बच्चे पहुँचे स्टेट लेवल पर

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की पंचायत कोटड़ी व्यास स्थित शहीद कमल कांत मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने वर्ष 2025 में शानदार कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल ने इस वर्ष खेल उपलब्धियों के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

स्कूल के 54 विद्यार्थियों ने स्टेट लेवल पर दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में भाग लिया है। इनमें हैंडबॉल, योग, जुडो, रेस्लिंग, एथलेटिक्स, रगबी, टेबल टेनिस और योग ओलिंपियाड प्रमुख हैं।
वहीं, 16 खिलाड़ियों ने नेशनल लेवल पर राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आईएएस रिचा वर्मा रिलीव, शिक्षा मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त

ये भी पढ़ें : खेल और युवा मामलों से संबंधित जानकारी एवं अन्य विवरण!

खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कुल 15 ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। स्कूल का मानना है कि यदि इस वर्ष ब्लॉक स्तर पर ट्रायल होते, तो यह संख्या 25 से 30 ट्रॉफियों तक पहुंच सकती थी।

इन अद्भुत उपलब्धियों पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, शिक्षाविद अजय शर्मा, समाजसेवी राजेश सोहल, मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता, प्रधान पुष्पा खांडूजा, एसएमसी प्रधान मानसिंह व सदस्य सुमन, मुल्क राज, राजकुमार पवन, सर्वजीत ने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी है।

स्कूल के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को विशेष बधाई दी गई, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने भी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता का परचम लहराया है। स्कूल का कहना है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी चमक बिखेरेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.