Home आस्था दैनिक राशिफल: आज मेष से मीन तक 12 राशियों का जानें किसके भाग्य में है Big Opportunity और कौन होगा Success

दैनिक राशिफल: आज मेष से मीन तक 12 राशियों का जानें किसके भाग्य में है Big Opportunity और कौन होगा Success

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक राशिफल 22 नवंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक राशिफल 22 नवंबर 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज का दिन कई राशियों के जीवन में नई चुनौतियां और अवसर लेकर आएगा। गुरु कर्क में, केतु सिंह में, शुक्र तुला में, जबकि सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries) – दैनिक राशिफल

आज का दिन मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संतान का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सरकारी मामलों में उलझने से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

वृषभ राशि (Taurus) – दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इम्यून सिस्टम पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार मध्यम है। नौकरी में रिस्क लेने से बचें। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) – दैनिक राशिफल

शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। कुछ लोग सक्रिय होंगे लेकिन आपका प्रभाव कायम रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार भी उत्तम है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि (Cancer) – राशिफल

ऊर्जा की कमी महसूस होगी — मानसिक और शारीरिक दोनों। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। निर्णय लेते समय भावुकता से बचें। व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo) – दैनिक राशिफल

घरेलू सुख में कमी आएगी। घर में नकारात्मकता का असर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo) – दैनिक राशिफल

व्यापार में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, खासकर कंधे, नाक, कान और गले में परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान लगभग ठीक। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि (Libra) – दैनिक राशिफल

किसी भी आर्थिक रिस्क से दूर रहें। धन हानि के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-संतान ठीक और व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का राशिफल

ऊर्जा की कमी महसूस होगी। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार शुभ रहेगा। मानसिक बेचैनी और अवसाद जैसी स्थिति रह सकती है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius) – दैनिक राशिफल

खर्चों में बढ़ोतरी मन परेशान करेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार में भी बदलाव की स्थिति। यह स्थिति एक दिन बाद सुधर जाएगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn) – दैनिक राशिफल

यात्रा विवादस्पद हो सकती है। गलतफहमियाँ और भ्रामक समाचार मिल सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक। आय में उतार-चढ़ाव। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius) – दैनिक राशिफल

व्यापारिक संतुलन बिगड़ा रह सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces) – दैनिक राशिफल

भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा। आय, प्रेम-संतान और व्यापार में उतार-चढ़ाव। स्वास्थ्य लगभग ठीक। पीली वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें : Sirmaur News: शिलाई के खाडी गांव में Shocked & Big Tragedy, 60 बकरियां जिंदा जलीं, दो गाय गंभीर रूप से झुलसीं

ये भी पढ़ें : माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का इतिहास और महत्व

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.