Home राज्यहिमाचल प्रदेश Sirmaur News: शिलाई के खाडी गांव में Shocked & Big Tragedy, 60 बकरियां जिंदा जलीं, दो गाय गंभीर रूप से झुलसीं

Sirmaur News: शिलाई के खाडी गांव में Shocked & Big Tragedy, 60 बकरियां जिंदा जलीं, दो गाय गंभीर रूप से झुलसीं

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: शिलाई के खाडी गांव में पशुशाला में भीषण आग

60 बकरियां जिंदा जलीं

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
(Sirmour News) – सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली के जश्न के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। शखोली पंचायत के खाडी गांव में देर रात एक पशुशाला में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 60 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि 2 गाय गंभीर रूप से झुलस गईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना के समय ग्रामीण त्योहारों में व्यस्त थे, लेकिन जब तक आग का पता चला, तब तक पशुशाला पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी लायक राम की पशुशाला में 35 बकरियां, 20 बकरे और 5 मेमने जलकर राख हो गए। हादसे में दो गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें : त्रिलोकपुर रोड पर जाम नालियां साफ, गंदे पानी की समस्या से मिला Big Relief

Sirmaur News – रोनहाट पशु चिकित्सालय के कार्यवाहक चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि खोली के वेटनरी फार्मासिस्ट को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि मवेशियों को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिल पाया।

इस घटना की पुष्टि रोनहाट के नायब तहसीलदार जे.के. जस्सल ने भी की। उन्होंने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शिलाई के एसडीएम जसपाल ने भी मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत उपलब्ध करवाई है।

ये भी पढ़ें : केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं अन्य योजनाएं

प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा नुकसान का पूरा आकलन जल्द किया जाएगा, जिसके बाद पीड़ित को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा शोक है और लोग पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.