ज़िला रोजगार कार्यालयों में 24 से 26 नवंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू
नाहन (सिरमौर), 21 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कैंपस इंटरव्यू की जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिले के नाहन, सुरला, माजरा, ददाहू, नौहराधार और सराहां खंड के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पार्ट टाइम आया/हेल्पर के 131 पदों को आउटसोर्सिंग आधार पर भरा जाएगा। इसके लिए मैसर्ज स्काई लाइट एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, डेरा-परोल (जिला हमीरपुर) द्वारा रोजगार कार्यालय के माध्यम से कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि खंड नौहराधार में 15 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय संगडाह में 24 नवंबर, 2025 को कैम्पस इंटरव्यू होंगे।
इसी प्रकार खंड सराहां में 20 पदों के लिए 25 नवंबर को उप-रोजगार कार्यालय सराहां में कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : सिरमौर में तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश
जबकि खंड सुरला में 21, माजरा में 34, ददाहू में 14 और नाहन में 27 पदों के लिए 26 नवंबर, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 11 बजे से कैम्पस इंटरव्यू लिए जाएंगे।
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : हिमाचल शहरी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक दस्तावेज—पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो—सहित उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94180 96561 तथा 01972 265092 पर संपर्क किया जा सकता है।
