Home स्वास्थ्य सिरमौर में तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश

सिरमौर में तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश

by Dainik Janvarta
0 comment

तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

उपायुक्त सिरमौर ने तंबाकू मुक्त जिला बनाने के लिए विभागों को दिए कड़े निर्देश

नाहन, 21 नवंबर। जिला सिरमौर में तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 की जिला स्तरीय प्रगति समीक्षा बैठक गुरुवार को उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलजीत नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन दीप, सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी विभागों को तंबाकू मुक्त जिला बनाने हेतु प्रतिबद्ध और समन्वित प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला के सभी गाँवों को तंबाकू मुक्त गाँव बनाने का लक्ष्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए। इसके साथ ही जिला के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें : वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह: त्रिलोकपुर विद्यालय में हुआ Big Celebration, 2 विद्यार्थी रहे सर्वश्रेष्ठ

उपायुक्त ने शहरी विकास, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग को ग्राम स्तर पर तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग नियम–2018 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोटपा एक्ट का सख़्ती से क्रियान्वयन हो, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू बिक्री पर प्रभावी रोक लग सके।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं और गतिविधियों की नीतियों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी!

इसके अतिरिक्त, होटल, विश्राम गृह और पर्यटन विश्राम गृहों में तंबाकू निषेध के साइनबोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। बड़े होटलों में, जहाँ 30 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है, वहाँ एक निर्धारित धूम्रपान क्षेत्र चिह्नित करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि विभागों के समन्वित प्रयासों से सिरमौर को तंबाकू मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.