त्रिलोकपुर विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
पियूष ठाकुर सर्वश्रेष्ठ छात्र और मनस्वी सर्वश्रेष्ठ छात्रा घोषित
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर कोनार्क ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के निदेशक रूपीन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि रोड सेफ्टी क्लब के नरेन्द्र तोमर, एस.एस. मेहता और डॉ. अजय गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इसके उपरांत स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज एवं स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल और मुख्य अतिथि रुपीन्द्र ठाकुर ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें : Rashifal Today 21 November 2025: जानें आज का राशिफल में किसको मिलेगा Big Benefit & Success
इस दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देकर प्रेरित किया। विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्र – छात्रा का ख़िताब पियूष ठाकुर और मनस्वी के नाम रहा।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन भी किया। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट शैक्षणिक, खेलकूद उपलब्धियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।
ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश योजना विभाग की कार्यप्रणाली एवं योजनाएं
इसी बीच एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज की ओर से विद्यालय के अध्यापकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान दिनेश ठाकुर, पंडित सुरेश शर्मा, कमलेश, विवेक चौहान, आरती शर्मा सहित अध्यापक और अभिभावक भी मौजूद रहे।
