Home शिक्षा मोगीनंद स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का Big Benefit

मोगीनंद स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का Big Benefit

by Dainik Janvarta
0 comment

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में मंगलवार को अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। यह कंप्यूटर लैब एक एसी बनाने वाली कंपनी के सहयोग से स्थापित की गई है।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, उद्योग प्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्लांट हेड गिरीश परूनडेकर और उप प्रबंधक एचआर जगदीश चंद शर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : U-19 बॉयज बॉलीबॉल टीम हिमाचल प्रदेश ने जीता रजत पदक | माजरा ब्लॉक की ओर से बधाई

विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि नई कंप्यूटर लैब में आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, स्मार्ट डिजिटल टूल्स और तकनीकी शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इस कंप्यूटर लैब के शुरू होने से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विद्यालय को कंप्यूटर लैब उपलब्ध करवाने के लिए उद्योग प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की जानकारी एवं योजनाओं का विवरण

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.