Table of Contents
Horoscope Today 19 November 2025: आज का राशिफल – 19 नवंबर 2025
Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। बुधवार का दिन प्रेम, धन, व्यापार और करियर के लिए खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल (Horoscope Today)।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। प्रेमियों की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus Rashifal Today)
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्य बाधाओं के बाद भी पूरे होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे। छोटी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। सफेद वस्तु साथ रखना शुभ है।
मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal)
मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत। व्यापार में लाभ दिख रहा है। अपने पास हरी वस्तु रखें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। सफेद वस्तु का दान करना लाभकारी होगा।
सिंह राशि (Leo Rashifal)
व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। पराक्रम बढ़ेगा और भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष उत्तम रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि (Libra Aaj Ka Rashifal)
आप सौम्यता और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जीवन में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
फैशन आदि में खर्च बढ़ सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।
धनु राशि (Sagittarius Rashifal)
यात्रा के योग बनेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब अनुकूल। काली जी की आराधना शुभ है।
मकर राशि (Capricorn Today Horoscope)
व्यापारिक उन्नति होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीति से लाभ। स्वास्थ्य और प्रेम शुभ। सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि (Aquarius Rashifal)
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम और व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी की उपासना शुभ परिणाम देगी।
ये भी पढ़ें : U-19 बॉयज बॉलीबॉल टीम हिमाचल प्रदेश ने जीता रजत पदक | माजरा ब्लॉक की ओर से बधाई
ये भी पढ़ें : माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का इतिहास और महत्व
