Home आस्था Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज 12 राशियों का पूरा दैनिक राशिफल, जानें किसके भाग्य में है Big Success

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज 12 राशियों का पूरा दैनिक राशिफल, जानें किसके भाग्य में है Big Success

by Dainik Janvarta
0 comment

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025 : आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

आज 16 नवंबर का दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि लेकर आया है। हस्त और चित्रा नक्षत्र के साथ प्रीति योग बन रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य आज मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानते हैं, आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी जातकों पर क्या प्रभाव डालने वाला है।

मेष राशि

आज ऊर्जा थोड़ी कम रह सकती है, इसलिए सेहत पर ध्यान दें। प्रेम और संतान से जुड़े हालात सामान्य रहेंगे। व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर मिलाजुला दिन है। हरी वस्तु दान करना शुभ माना गया है।

वृषभ राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पढ़ाई या लेखन कार्य में मन लगेगा। बड़े निर्णयों को फिलहाल टालें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम व संतान पक्ष बेहतर रहेगा, बस अनावश्यक बहस से दूर रहें। कारोबार ठीक तरीके से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, हालांकि घरेलू जीवन में कुछ बाधा संभव है। घर में कलह जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार का पक्ष आज काफी मजबूत रहेगा। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य सही रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा और योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। प्रेम व संतान से संतोष मिलेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ संकेत देगा।

सिंह राशि

आज निवेश से दूरी बनाए रखें, धन हानि संभव है। किसी को उधार देने से बचें। सेहत सामान्य है। प्रेम और संतान को लेकर मिश्रित परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। पीली वस्तु रखनी चाहिए।

कन्या राशि

आज सकारात्मकता बढ़ेगी और मनोबल मजबूत रहेगा। आपकी जरूरतें समय पर पूरी होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों पक्ष बेहद अनुकूल हैं। शनिदेव को प्रणाम करना लाभदायक होगा।

तुला राशि

मन में उदासी या बेवजह की चिंता रह सकती है। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ संभव है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। हरी वस्तु साथ रखना शुभ फल देगा।

वृश्चिक राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं और किसी अच्छी खबर की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। कारोबार भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

व्यवसाय में सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। न्यायिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान का समर्थन थोड़ा कम दिखाई देगा, लेकिन दिन सार्थक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

भाग्य मजबूत रहेगा और करियर में प्रगति मिलेगी। यात्रा का योग भी बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार स्थिति भी अच्छी रहेगी। हरी वस्तु फायदेमंद साबित होगी।

कुंभ राशि

आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। चोट या किसी परेशानी का भय बना रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम व संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार सही गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

जीवनसाथी का उत्तम सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की होगी और नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय सभी अच्छे संकेत दे रहे हैं। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.