Home राजनीति बिहार चुनाव परिणाम: हिमाचल के पूर्व एडीजीपी की छपरा में जमानत जब्त, मिले मात्र 3433 वोट

बिहार चुनाव परिणाम: हिमाचल के पूर्व एडीजीपी की छपरा में जमानत जब्त, मिले मात्र 3433 वोट

by Dainik Janvarta
0 comment

बिहार चुनाव परिणाम: हिमाचल के पूर्व एडीजीपी जेपी सिंह की जमानत जब्त

शिमला/नाहन (सिरमौर)। बिहार चुनाव परिणाम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डॉ. जय प्रकाश सिंह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ने वाले जेपी सिंह की बिहार चुनाव में जमानत जब्त हो गई। उन्हें कुल 3433 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे।

छपरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बिहार में जन्मे जेपी सिंह हिमाचल कैडर के 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। बिहार चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने जुलाई 2025 में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी। इससे पहले जनवरी 2025 में उन्हें एडीजी के पद पर पदोन्नति मिली थी।

यह भी पढ़ें : बिहार चुनाव नतीजे: एनडीए की Big Victory, 89 सीटों के साथ भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, विपक्ष ने उठाए सवाल

अपने सेवाकाल के दौरान जेपी सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्ष 2001 में उन्होंने कांगड़ा में बतौर प्रोबेशनर कार्यभार संभाला। बाद में वे एएसपी कांगड़ा, राज्यपाल के एडीसी, एसपी चंबा, एसपी सिरमौर, कमांडेंट और एसपी इंटेलिजेंस के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा वे आईजी साउथ रेंज, आईजी नॉर्थ रेंज और विजिलेंस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वीआरएस लेने से पहले वे एडीजीपी सीआईडी के पद पर कार्यरत थे।

Also Read : प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी

बिहार चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाले जेपी सिंह को जनता ने अपेक्षित समर्थन नहीं दिया और उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.