पूर्व सैनिक संदिग्ध मौत: पुनर्वास केंद्र में भर्ती जवान लहूलुहान घर पहुंचा
बाद में अस्पताल में हुई मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व सैनिक संदिग्ध मौत का एक गंभीर मामला सामने आया है। 50 वर्षीय सेवानिवृत्त आर्मी जवान संदीप कुमार की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है। पत्नी के बयान पर पुलिस थाना सदर शिमला में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शरीर पर मिले गहरे घाव, खरोंचों और नीले निशानों ने पूर्व सैनिक संदिग्ध मौत को और भी संदिग्ध बना दिया है।
एफआईआर के अनुसार संदीप कुमार सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुनर्वास केंद्र में उपचार ले रहे थे। साथ ही आईजीएमसी के साइकियाट्रिक विभाग में भी उनका इलाज चल रहा था। घटना की रात 12 नवंबर को करीब 12 बजे वह लहूलुहान हालत में घर लौटे। उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि उनके नाक से खून बह रहा था और कपड़ों पर भी खून के धब्बे थे। पत्नी के अनुसार यह स्पष्ट था कि किसी ने उनके साथ मारपीट की है, जो पूर्व सैनिक संदिग्ध मौत के प्राथमिक संकेत हैं।
ये भी पढ़ें : कालाअंब में RAMP और इंडस्ट्री 4.0 पर जागरूकता कार्यशाला, MSME इकाइयों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर जोर
सुबह करीब 5 बजे पुनर्वास केंद्र के स्टाफ को बुलाया गया, जो उन्हें अपने साथ ले गए। दिन में जानकारी मिली कि संदीप की हालत अचानक बिगड़ गई है और बाद में तेंजिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को आईजीएमसी ले जाया गया, जहां किए गए पोस्टमार्टम में शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट, खरोंच और पुराने नीले घावों की पुष्टि हुई। ये सभी तथ्य पूर्व सैनिक संदिग्ध मौत की आशंका को मजबूत करते हैं।
ये भी पढ़ें :
हिमाचल पुलिस से संबंधित नवीनतम जानकारी और अपडेट!
पत्नी का आरोप है कि घर आने से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उन पर हमला किया, जिससे गंभीर चोटें आईं और यही उनकी मौत का कारण बनीं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पूर्व सैनिक संदिग्ध मौत के पीछे कौन-सी परिस्थितियाँ जिम्मेदार थीं।
