सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई हरी झंडी
10 जिलों में संभालेंगे यातायात व्यवस्था
शिमला। सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने मंगलवार को शिमला के चौड़ा मैदान में पुलिस विभाग के नए पेट्रोलिंग व अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन अब प्रदेश के दस जिलों में सेवाएं देंगे, जिससे प्रदेश की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, तथा विधायक भवानी सिंह पठानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रशासनिक कामकाज को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा गया है। हिमाचल एक पर्यटन राज्य है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में ट्रैफिक प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। इसे ध्यान में रखते हुए लगभग 66 पेट्रोलिंग वाहन विभिन्न जिलों में तैनात किए गए हैं, जो यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे।
Also Read : पंचायत चुनाव: प्रदेश सरकार का Big Decision, वर्ष 2026 में समय पर होंगे चुनाव
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। इन वाहनों की मदद से पुलिस तंत्र और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में 1200 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती की गई है और विभाग को आधुनिक हथियारों व उपकरणों से भी सशक्त किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : हिमाचल शहरी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य चिट्टा (नशे) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है और इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार वाहनों व आधुनिक साधनों से मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन वाहनों की तैनाती से प्रदेश की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
