Home राज्यहिमाचल प्रदेश त्रिलोकपुर संपर्क सड़क: 6 किलोमीटर के हिस्से का सुधारीकरण कार्य शुरू | Big Update, जनता और उद्योगपतियों को राहत

त्रिलोकपुर संपर्क सड़क: 6 किलोमीटर के हिस्से का सुधारीकरण कार्य शुरू | Big Update, जनता और उद्योगपतियों को राहत

by Dainik Janvarta
0 comment

शुरू हुआ त्रिलोकपुर संपर्क सड़क का सुधारीकरण कार्य

लोगों को मिलेगी राहत

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से खराब पड़ी त्रिलोकपुर संपर्क सड़क के सुधारीकरण कार्य को आखिरकार गति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है।

सड़क की जर्जर स्थिति के कारण अब तक स्थानीय लोगों, कामगारों और औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब सड़क के सुधरने से राहगीरों के साथ-साथ उद्योगपतियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसात के दिनों में सड़क पर गड्ढे और जलभराव से हालात बदतर हो गए थे। वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था और हादसों का भय बना हुआ था। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को रोजाना धूल-मिट्टी और झटकों से गुजरना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें : भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी World Champion, 52 साल का टूटा रिकॉर्ड | PM बोले – Proud Moment for India

उद्यमियों ने भी लंबे समय से इस समस्या को लेकर सरकार और विभाग के समक्ष मुद्दा उठाया था। अब जब सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है, तो सभी ने राहत की सांस ली है।

लघु उद्योग भारती (फार्मा विंग) के अध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, एनके धूत, रमेश गोयल, रजनीश खरबन्दा ने विभाग का आभार जताते हुए बताया कि सड़क का यह सुधारीकरण न केवल औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी अहम योगदान देगा।

ये भी पढ़ें : हिमाचल शहरी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि त्रिलोकपुर सड़क का सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कालाअंब से त्रिलोकपुर तक 6 किलोमीटर तक सड़क की मुरम्मत का कार्य किया जाएगा। अभी तक 50 फीसदी मुरम्मत कार्य किया जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.