योग खिलाड़ी हर्ष चयनित: कोटड़ी व्यास की नई उपलब्धि
स्टेट लेवल पर करेगा सिरमौर का प्रतिनिधित्व
नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास के शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली योग खिलाड़ी हर्ष का चयन स्टेट लेवल योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
हर्ष ने हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसे जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि हर्ष पिछले दो वर्षों से लगातार हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व नेशनल योग गेम्स में जयपुर और कोयंबटूर में कर चुका है।
वर्तमान में हर्ष का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप 29 अक्टूबर से गवर्नमेंट मॉडल स्कूल नाहन में चल रहा है। चार और पांच नवंबर को वह धर्मशाला में आयोजित होने वाली स्टेट लेवल योग प्रतियोगिता में सिरमौर की ओर से प्रतिभा दिखाएगा।
ये भी पढ़ें :
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 51 लाख की लागत से किया Grand Innaugration, Brilliant छात्रों को किया सम्मानित
हर्ष की इस सफलता से पंचायत कोटड़ी व्यास और पूरे पांवटा दून क्षेत्र में खुशी की लहर है। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने हर्ष को बधाई देते हुए कहा कि कोटड़ी व्यास अब योग के क्षेत्र में भी नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि हर्ष अपनी लगन और नियमित अभ्यास से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। वह हर दिन सुबह और शाम दो घंटे योगाभ्यास करता है, जिसका परिणाम उसे स्टेट स्तर पर मिल रहा है।
हर्ष के पिता राज बब्बर ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताया। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान मान सिंह, सदस्य सुमन, सर्वजीत कौर, मुल्क राज, राजकुमार, पवन कुमार, इसराना बेगम आदि ने हर्ष और उसके कोच को बधाई दी।
ये भी पढ़ें : हिमाचल शहरी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी
स्कूल प्रिंसिपल रघुवीर तोमर ने कहा कि विद्यालय लगातार शिक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने हर्ष और कोच दोनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
