Home समस्या सड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का Big Protest, डॉ. बिंदल बोले– सुक्खू सरकार जनविरोधी

सड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का Big Protest, डॉ. बिंदल बोले– सुक्खू सरकार जनविरोधी

by Dainik Janvarta
0 comment
सड़कों की बदहाली को लेकर मोगीनंद में धरना प्रदर्शन

सड़कों की बदहाली पर फूटा गुस्सा, भाजपा का कालाअंब के मोगीनंद में जोरदार रोष प्रदर्शन

प्रदेश सरकार पर बरसे डॉ. बिंदल — कहा, जन विरोधी काम कर रही है सुक्खू सरकार

कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के गांव मोगीनंद में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे डॉ. बिंदल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब–मोगीनंद–खैरी–सैनवाला की सड़कें जर्जर हालत में हैं, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें : हिमाचल शहरी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार को जनता की परवाह नहीं, बल्कि अपने मित्रों को लाभान्वित करने में व्यस्त है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को उद्योगों के माध्यम से लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, उन्हीं सड़कों को आज मिट्टी डालकर समतल करने की खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता आज टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर है और रोज़ाना दुर्घटनाओं का खतरा झेल रही है, लेकिन सरकार पूरी तरह जनविरोधी रवैया अपनाए हुए है।

प्रदर्शन से पहले निचला मोगीनंद से ऊपरी मोगीनंद तक एक रोष मार्च भी निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सड़कें दुरुस्त करने, जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के लिए नारे लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

ये भी पढ़ें : शिमला में बच्चे की पिटाई मामले में महिला शिक्षक Suspend, 4 माह बाद वीडियो Viral होने पर हुआ Big Action

त्रिलोकपुर माता बालासुंदरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता को केवल धोखा और तकलीफें दी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, संदीपक तोमर, राजकुमार मित्तल, अंकुर राणा, माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, कुसुम देवी, श्यामा देवी, लीला देवी, सुभाष चंद, नीरज और पूर्व प्रधान राजेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.