Home आस्था मोबाइल भंडारा वैन से नारायणगढ़ अस्पताल में 250 मरीजों को बांटा गया प्रसाद, त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की भावनात्मक पहल

मोबाइल भंडारा वैन से नारायणगढ़ अस्पताल में 250 मरीजों को बांटा गया प्रसाद, त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की भावनात्मक पहल

by Dainik Janvarta
0 comment
मोबाइल भंडारा वैन में नारायणगढ़ अस्पताल में भंडारा वितरण

मोबाइल भंडारा वैन से नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ में 250 लोगों को वितरित किया गया प्रसाद

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की पहल

कालाअंब (सिरमौर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर न्यास की ओर से सेवा भाव की नई मिसाल पेश की गई है। मंगलवार को मंदिर न्यास की मोबाइल भंडारा वैन के माध्यम से सामान्य एवं नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ (अंबाला) में मरीजों और उनके परिजनों को माता के भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की टीम ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर करीब 250 रोगियों और उनके तीमारदारों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद परोसा। मंदिर न्यास समिति त्रिलोकपुर के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मोबाइल भंडारा वैन सेवा शुरू की है।

इसके माध्यम से श्रद्धालु अपने चयनित स्थानों पर निर्धारित शुल्क पर भंडारा बुक कर सकते हैं, जिसमें भोजन प्रसाद मंदिर की ओर से तैयार कर वैन के माध्यम से संबंधित स्थल तक पहुंचाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य माता बालासुंदरी के भंडारे की परंपरा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना और समाज सेवा के भाव को सशक्त करना है।

Also Read :
नाहन में फूड सेफ्टी विभाग का Big Powerful Action: एक्सपायरी डेट का सामान बेचने पर दुकानदारों को कड़ी Warning

माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर का इतिहास और महत्व

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.