राजकीय उच्च उत्कृष्ट पाठशाला बनकला-2 ने खेलों में रचा नया इतिहास
प्रदेश स्तर पर तीन छात्र चयनित
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च उत्कृष्ट पाठशाला बनकला-2 ने इस वर्ष भी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचा है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला व प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए विद्यालय के तीन छात्रों का चयन हुआ है। इनमें अंडर-19 वर्ग में शिवानी ऊंची कूद, नीतिका रिले रेस और हर्षित जूडो 62 किलोग्राम में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी वर्ग में मीना, प्रीति और वंशिका ने जूडो में रजत पदक हासिल किया।
वहीं अंडर-14 वर्ग में अक्ष, हेमा, शानू और आंचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की झोली में सफलता के कई पदक जोड़े। कुल मिलाकर विद्यालय ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 03 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर कुल 25 पदक हासिल किए हैं।
विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता पर एसएमसी प्रधान नीतू देवी और मुख्यध्यापक मामराज चौधरी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, पीईटी दीवान चंद को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों का यह प्रदर्शन प्रशंसनीय है और यह आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।
यह भी पढ़ें :
दिव्यांग कल्याण संघ सिरमौर की नाहन में बैठक, प्राइवेट बसों में बस पास लागू करने की उठाई मांग | 3 Big Needful Demands
